नवीन कुमार
संस्थापक एवं संचालक
The Niravana Gym
आदरणीय बड़हिया के नगरवासियों, 'द निर्वाणा जिम' व्यायामशाला के इंटरनेट पटल पर आपका स्वागत है।
शारीरिक सौष्ठव और स्वास्थ पर स्वामी विवेकानंद के विचार से प्रेरित होकर हमने 'द निर्वाणा जिम' व्यायामशाला की स्थापना सन् 2023 में की थी। इस व्यायामशाला का उद्देशय बड़हिया नगर और इसके आसपास के क्षेत्र के जनमानस, विशेषकर युवाओं, को स्वास्थ लाभ और बॉडीबिल्डिंग के लिए आधुनिक उपकरण और उचित वातावरण उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही हमारा यह विश्वास है कि स्वास्थ लाभ का यह प्रयास युवाओं में अनुशासन और संयम जैसे उच्च चारित्रिक गुणों का भी विकास करेगा जिससे आगे वो समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान कर सकेंगे क्यूंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
हमे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की 'द निर्वाणा जिम' आपके स्वास्थ लाभ और बॉडीबिल्डिंग की प्रयास में आपका पूर्ण साथी और सहभागी होगा। अतः आपसे अनुरोध है इस सुविधा का लाभ उठायें और प्रण ले एक स्वस्थ कल का।
आपका विश्वासी
नवीन कुमार
दानी टोला
बड़हिया – 811302
The Niravana Gym
ऑनलाइन किये गए भुगतान की राशि किसी भी अवस्था में वापस नहीं की जायेगी।
जिम परिसर के अंदर साफ़ सुथरे जूते, अपना तौलिया और पानी की बोतल लाना अनिवार्य होगा।
जिम परिसर के अंदर ध्रुमपान वर्जित है।
म्यूजिक सिस्टम का आवाज सामान्य रहेगा, जिन्हें तेज आवाज सुनना है वो अपने इयरफोन्स का उपयोग कर सकते हैं। जिम के अंदर अश्लील गानो पर सख्त पाबंदी है।
आपसे जिम के अंदर ट्रेनर या किसी अन्य सदस्य से शालीनता और सम्मानपूर्वक बात करने की अपेक्षा है। किसी भी प्रकार के अनुचित बातें या अपशब्द बोलना मना है, ऐसा करते पाये जाने पर आपकी सदस्यता रद्द की जा सकती है।
जिम को सुचारू रूप से चलाने के लिए बैच/time slot की व्यवस्था की गई है, हर बैच का समय अवधि तय है, सदस्य जो बैच का चयन करेंगे उन्हें उसी तय समय अवधि में जिम आना होगा। असमय आने पर होनी वाली असुविधा के लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे।
जिम करते समय सदस्य की अकस्मात तबीयत बिगड़ने पर जिम प्रबंधन की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
सदस्य अगर जिम फ़ीस का भुगतान कर किसी कारणवश जिम नहीं आ पाते तो ना ही उनका जिम फीस वापिस होगा ना ही अगले फीस में जुड़ेगा ।
जिम में किसी ऐसे व्यक्ति जो जिम का सदस्य नहीं है या जिम से ताल्लुख नहीं रखता उनके आने पर सख़्त मनाही होगी।
नामांकन शुल्क एवं जिम का सदस्यता शुल्क एडवांस में पहले जमा करना होगा।
जिम में नशा करना, मोबाइल चलना या मोबाइल पर बात-चीत करना मना है।
आप से जिम के मशीनों और उपकरणों का जिम्मेवारी पूर्वक उपयोग करने की आशा है।
जिम आते समय पहचान के लिए अपना आधार अपने साथ रखने की सलाह दी जाती है।
समयानुसार जिम के नियमों में बदलाव हो सकते हैं जिन्हें मांनने के लिए सभी सदस्य बाध्य होंगे।