Home

जिम में प्रवेश के नियम एवं शर्तें

कृपया इन नियमों को ध्यान से पढ़ें। ये नियम स्वीकार्य हों तभी जिम में नामांकन लें।

  • ऑनलाइन किये गए भुगतान की राशि किसी भी अवस्था में वापस नहीं की जायेगी।

  • नामांकन शुल्क एवं जिम का सदस्यता शुल्क एडवांस में पहले जमा करना होगा।

  • सदस्य अगर जिम फ़ीस का भुगतान कर किसी कारणवश जिम नहीं आ पाते तो ना ही उनका जिम फीस वापिस होगा ना ही अगले फीस में जुड़ेगा ।

  • जिम परिसर के अंदर साफ़ सुथरे जूते, अपना तौलिया और पानी की बोतल लाना अनिवार्य होगा।

  • जिम परिसर के अंदर ध्रुमपान वर्जित है।

  • म्यूजिक सिस्टम का आवाज सामान्य रहेगा, जिन्हें तेज आवाज सुनना है वो अपने इयरफोन्स का उपयोग कर सकते हैं। जिम के अंदर अश्लील गानो पर सख्त पाबंदी है।

  • आपसे जिम के अंदर ट्रेनर या किसी अन्य सदस्य से शालीनता और सम्मानपूर्वक बात करने की अपेक्षा है। किसी भी प्रकार के अनुचित बातें या अपशब्द बोलना मना है, ऐसा करते पाये जाने पर आपकी सदस्यता रद्द की जा सकती है।

  • जिम को सुचारू रूप से चलाने के लिए बैच/time slot की व्यवस्था की गई है, हर बैच का समय अवधि तय है, सदस्य जो बैच का चयन करेंगे उन्हें उसी तय समय अवधि में जिम आना होगा। असमय आने पर होनी वाली असुविधा के लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे।

  • जिम करते समय सदस्य की अकस्मात तबीयत बिगड़ने पर जिम प्रबंधन की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

  • जिम में किसी ऐसे व्यक्ति जो जिम का सदस्य नहीं है या जिम से ताल्लुख नहीं रखता उनके आने पर सख़्त मनाही होगी।

  • जिम में नशा करना, मोबाइल चलना या मोबाइल पर बात-चीत करना मना है।

  • आप से जिम के मशीनों और उपकरणों का जिम्मेवारी पूर्वक उपयोग करने की आशा है।

  • जिम आते समय पहचान के लिए अपना आधार अपने साथ रखने की सलाह दी जाती है।

  • समयानुसार जिम के नियमों में बदलाव हो सकते हैं जिन्हें मांनने के लिए सभी सदस्य बाध्य होंगे।

  • अपनी सदस्य्ता समाप्त होने के 15 दिनों के अंदर सदस्यता का नवीनीकरण (रिन्यूअल) करवा लें, अन्यथा 15 दिन बाद पुनः प्रवेश शुल्क लग सकता है।